आगरालीक्स…आगरा में तीन से चार दिन के लिए स्कूल बंद. पेरेंट्स के पास आने लगे मैसेज…
आगरा में 7 मई को मतदान है. ऐसे में शासन की ओर से सभी स्कूल, कॉलेज, फैक्ट्री, कारखाने, बाजार आदि बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं. आगरा में स्कूल भी तीन से चार दिन के लिए बंद रहेंगे. शहर के अधिकतर स्कूल पोलिंग बूथ बने हुए है जिसके कारण स्कूलों में मतदान होगा. ऐसे में स्कूलों की ओर से पेरेंट्स के पास स्कूल बंद होने के मैसेज आने लगे हैं.
तीन से चार दिन बंद रहेंगे स्कूल
5 मई को रविवार है, जिन स्कूलों को मतदान बूथ बनाया गया है, वहां मतदान कर्मी 6 मई को आ जाएंगे. ऐसे में 6 मई यानी सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे. 7 मई को मतदान को लेकर सार्वजनिक अवकाश है. 8 मई को मतदान कर्मी जाएंगे, इसको लेकर कई स्कूल 8 मई को भी बंद रहेंगे. इनके अलावा कई स्कूलों ने 6 मई को हाफ डे रखा है जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई सुबह 10 से साढ़े 10 बजे के बीच ही होगी.