आगरालीक्स…आगरा में कल संडे शाम को नहीं मिलेंगी शराब. सभी शराब, बियर भांग की दुकानें दो दिन के लिए रहेंगी बंद..जानें बंद की टाइमिंग
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे फेज के चुनाव के लिए मतदान 7 मई को होना है. आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर भी 7 मई को मतदान होगा. ऐसे में शासन की ओर से सभी देशी—विदेशी शराब, बियर, मॉडल शॉप, बार व भांग की दुकानें 5 मई, रविवार शाम से 48 घंटे के लिए बंद कर दी जाएंगी.
लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संभव हो इसके लिए 5 मई की शाम 6 बजे से आगरा जनपद की सभी शराब की दुकानें बंद कर दी जाएंगी जो कि 7 मई को शाम 6 बजे तक मतदान समाप्ति तक बंद रहेंगी. मतदान समाप्त होने के बाद शराब की दुकानें खुल जाएंगी. आबकारी विभाग व प्रशासन की ओर से इसके लिए सख्त आदेश जारी कर दिए गए हैं.