आगरालीक्स …Agra News : आगरा में किताब कॉपी, ड्रेस और फीस की मनमानी वसूली से परेशान अभिभावकों के लिए अच्छी खबर, कल पुस्तक विक्रेता और स्कूल के प्राचार्यों की बुलाई गई बैठक। ( Agra News : School’s Principal, Book Sellers meeting tomorrow after agitation of parents associations#Agra )
आगरा में नए सत्र में प्रवेश के साथ ही स्कूलों द्वारा निर्धारित किताब की दुकान से किताब कॉपी लेने और यूनिफार्म लेने, किताब कॉपी और यूनिफार्म के रेट के लिए कोई मानक ना होने और मनमानी वसूली करने के आरोप लगाते हुए अभिभावकों के साथ ही अभिभावक संघ सहित कई संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे अभिभावक भी परेशान हैं लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है।
कलक्ट्रेट में बुलाई गई बैठक
इस मामले में पुस्तक विक्रेता और स्कूल के प्राचार्यों की शुक्रवार को दोपहर एक बजे कलक्ट्रेट में बैठक बुलाई गई है। बैठक में किताब कॉपी के रेट के निर्धारण से लेकर एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई ना कराने के साथ ही फीस पर भी बात की जाएगी।