आगरालीक्स ….आगरा के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी का काउंट डाउन शुरू हो गया है। इस सप्ताह के अंत से गर्मियों की छुट्टी शुरू हो जाएंगी, कुछ कान्वेंट स्कूल गर्मियों की छुट्टी नहीं करना चाहते। जानें कब से हो रहीं छुट्टी।
बच्चों के साथ ही अभिभावक और शिक्षकों को गर्मियों की छुट्टी का इंतजार रहता है। मई से जून तक गर्मियों की छुट्टी होती है। पिछले दो सालों से कोरोना काल में आनलाइन कक्षाएं चली, उस समय भी गर्मियों की छुट्टी की गई थी। 2022 में नए सत्र से आफलाइन कक्षाएं चल रही हैं। भीषण गर्मी में स्कूल जा रहे बच्चे गर्मियों की छुट्टी का इंतजार कर रहे हैं।

15 मई से हो रही गर्मियों की छुट्टी
कान्वेंट स्कूलों के नर्सरी से यूकेजी तक की कक्षाओं के छात्रों की गर्मियों की छुट्टी 15 मई से शुरू हो रही हैं। अगले सप्ताह से बच्चों की गर्मियों की छुट्टी होने लगेगी। इसके लिए स्कूलों ने नोटिस देना शुरू कर दिया है। नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों को इसी सप्ताह स्कूल जाना है।
कक्षा एक से 12 वीं के तक छात्रों की मई के अंतिम सप्ताह से गर्मियों की छुट्टी
वहीं, कान्वेंट स्कूलों में कक्षा एक से 12 वीं तक के छात्रों की गर्मियों की छुट्टी मई के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाएंगी। हर स्कूल में अलग अलग तिथि से गर्मियों की छुट्टी होगी। वहीं, गर्मियों की छुट्टी 30 जून तक होती है, कुछ स्कूल इससे पहले भी खुल जाते हैं।
परिषदीय स्कूलों में 21 मई से गर्मियों की छुट्टी
वहीं, सरकारी यानी परिषदीय स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी 21 मई से शुरू हो रही है। इन स्कूलों में 30 जून तक गर्मियों की छुट्टी होगी, स्कूल बंद रहेंगे। एक जुलाई से ही स्कूल खुलेंगे।