हेल्थलीक्स…. नई पीढ़ी की बेडरूम लाइफ का चौंकाने वाला खुलासा। शादी के बाद महिलाएं क्यों अपने जीवनसाथी से यौन संबंध बनाने से इन्कार करने लगी हैं, सर्वे 5 में 82 फीसद महिलाएं पति से सेक्स करने से इन्कार कर सकती हैं। इसके चार कारण।

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 5 में की ताजा रिपोर्ट सामने आई है। 2019 21 के बीच किए गए सर्वे में कई बिंदुओं पर सवाल पूछे गए। इसी में से एक सेक्स लाइफ से भी जुड़ा हुआ है। इस रिपोर्ट के अनुसार, जब महिलाओं से सेक्स लाइफ के बारे में पूछा गया तो शादीशुदा पांच महिलाओं में से एचार से अधिक यानी 82 फीसद ने कहा कि वे अपने पति से सेक्स करने से इन्कार कर सकती हैं। सर्वे में शामिल किए गए आठ फीसद महिलाओं और 10 फीसद पुरुषों को लगता है कि पत्नी सेक्स करने से इन्कार नहीं कर सकती है।
गोवा में सबसे ज्यादा महिलाएं, जो सेक्स करने से इन्कार कर सकती हैं
देश भर के सभी राज्यों में हुए सर्वे में सामने आया है कि गोवा में 92 फीसद महिलाएं हैं जो अपने पति से सेक्स करने से इन्कार कर सकती हैं। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 63 और जम्मू एवं कश्मीर में 65 फीसद महिलाएं हैं ये सबसे कम हैं।
इन कारणों से सेक्स करने से इन्कार
सेक्स करने से इन्कार करने पर महिलाओं ने चार कारण बताए हैं।
पति को किसी तरह का यौन विकार होना
पति ने किसी अन्य महिला के साथ सेक्स किया है
पत्नी थकी हुई है
पत्नी का मूड नहीं है
19 फीसदी ने कहा पत्नी के सेक्स के इन्कार करने पर पत्नी को डांट लगाने का हक
सर्वे में पुरुषों से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि वह पत्नी के सेक्स से इन्कार के बाद पत्नी से गुस्सा हो जान, पत्नी को डांट लगाना, पत्नी को घर खर्च के लिए पैसे नहीं देना, मारपीट करना और पत्नी की इच्छा के खिलाफ जबरदस्ती सेक्स करना या किसी अन्य महिला के साथ सेक्स करना। इसमें से 19 फीसद पुरुषों का मानना था कि पत्नी के सेक्स से इन्कार करने के बाद पति को गुस्सा होने या पत्नी को डांट लगाने का हक है। जबकि छह फीसदी पुरुषों का मानना था कि पत्नी सेक्स से इन्कार करती है तो उनके पास चारों विकल्पों को अपनाने का हक है। वहीं, 72 फीसदी पुरुषों ने इन चारों में से किसी भी विकल्प को नहीं चुना।