आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 12वीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद. लेकिन इन लोगों को आना होगा फिर भी स्कूल…जानें आदेश
आगरा में शीतलहर को लेकर स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. जिला प्रशासन की ओर से कक्षा 12वीं तक के स्कूलों में अब 13 जनवरी तक के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है. इससे पहले कक्षा 8वीं तक के आदेश जारी किए गए थे।
ये हैं आदेश
जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में शीतलहर एवं कोहरा के दृष्टिगत जनपद आगरा के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त कक्षा 1 से 12 वीं तक के माध्यमिक विद्यालयों में दिनांक 11.01.2024 से 13.01.2024 तक का अवकाश घोषित किया जाता है। यह भी आदेशित किया जाता है कि बोर्ड परीक्षाओं, डीएलएड परीक्षाओं, अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं एवं प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारियों को को दृष्टिगत रखते हुये प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं, लिपिकीय संवर्ग एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उक्त अवधि में अवकाश देय नहीं होगा तथा बोर्ड परीक्षाओं हेतु सम्बन्धित छात्र/छात्राओं को बुलाया जा सकता है। अतएव समस्त विद्यालयों द्वारा उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।