आगरालीक्स…आगरा में स्कूलों की छुट्टियां आज खत्म हो गईं. कल संडे है. जानिए सोमवार से स्कूल खुलने का क्या है लेटेस्ट अपडेट…
आगरा में पिछले कई दिनों से भीषण ठंड, कोहरा और शीलहर के कारण स्कूलों में शीतकालीन अवकाश चल रहा है. 27 दिसंबर से लगातार नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद हैं. प्रशासन द्वारा समय—समय पर छुट्टियों के आदेश जारी किए गए हैं. नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी हैं जो कि आज 14 जनवरी के बाद से खत्म हो रहे हैं. 15 जनवरी को संडे है ऐसे में बच्चों को एक दिन का रेस्ट और मिल गया है. सोमवार से स्कूल खुलने की पूरी संभावना है, लेकिन अगर मौसम बिगड़ता है या सर्दी का प्रभाव अधिक होता है तो स्कूलों में छुट्टियों के आदेश बढ़ाए जा सकते हैं. मौसम ठीक नहीं रहा तो आगरा प्रशासन द्वारा रविवार को इसके आदेश आ सकते हैं.

जानिए कैसा रहेगा मौसम
आगरा में पिछले तीन चार दिन से मौसम सामान्य है. दिन में धूप निकल रही है और तापमान भी बढ़ा है, लेकिन आज शनिवार को मौसम में एक बार फिर से ठंडक देखने को मिली है. ठंडी हवाएं चलने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक आगरा में कोल्ड डे कंडीशन फिर से बनने की संभावना है और शीतलहर और घना कोहरा भी छा सकता है. तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
स्कूलों में कोर्स अधूरा
पिछले लगभग 20 दिन से स्कूलों में छुट्टियां चल रही हैं. फाइनल एग्जाम फरवरी के लास्ट या मार्च की शुरुआत से हो सकते हैं. ऐसे में शीतकालीन छुट्टियों के कारण बच्चों का कोर्स अभी अधूरा है. कुछ स्कूलों ने आनलाइन क्लासेस लगाकर कोर्स को कंपलीट कराया जा रहा है. ऐसे में स्कूल संचालक चाहते हैं कि स्कूल खुलने चाहिए जिससे कि बच्चों के फाइनल एग्जाम के लिए कोर्स को पूरा कराया जा सके.