आगरालीक्स…आगरा में तिब्बती समाज ने मनाया भारत तिब्बत समन्वय संघ का स्थापना दिवस. रामलीला मैदान में हुआ आयोजन
मकर संक्रांति पर भारत तिब्बत समन्वय संघ के ब्रजप्रांत व आगरा जिला इकाई द्वारा संघ का तृतीय स्थापना दिवस आगरा के रामलीला मैदान में तिब्बती समाज के भाई बहनों के साथ बड़ी धूमधाम व उल्लासपूर्वक मनाया गया। आज के कार्यक्रम में आगरा मनोचिकित्सालय के अधीक्षक प्रो. दिनेश राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ परम पूज्य दलाई लामा के चित्र पर खतक पहना कर हुआ। आज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में तिब्बती समाज के भाई बहन उपस्थित रहे। संघ के पदाधिकारियों द्वारा तिब्बती समाज के भाई बहनों को पटका पहना कर सम्मानित किया तथा गजक के पैकट वितरित किये।

तिब्बती समाज द्वारा भी संघ के पदाधिकारियों का खतक पहना कर स्वागत किया। आज के कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संयोजक राकेश कुमार गुप्ता, क्षेत्र मंत्री अरुण अरोड़ा, प्रांत अध्यक्ष विश्वास शर्मा, प्रांत महिला विभाग अध्यक्ष कृष्ण दत्तात्रे, प्रांत महामंत्री विजय मोहन गुप्ता, प्रांत युवा प्रभाग महामंत्री विपिन जादौन, जिला महिला प्रभाग अध्यक्ष अमन सिकरवार, तेजवीर सिकरवार, सुखदेव गिड़वानी, राजेश कुमार, अंजू गर्ग, अंजू खरे, सुशील चोपड़ा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।