आगरालीक्स ….आगरा में सिक्योरिटी एजेंसी के संचालक ने पत्नी की हत्या की और खुद ही थाने पहुंच गया, जांच में यह मामला आया सामने। लव मैरिज की थी, डेढ़ साल का बेटा।

शेखर एन्क्लेव, पश्चिमपुरी सिकंदरा निवासी उदय सिंह मूल निवासी गांव अटूस सिक्योरिटी एजेंसी चलाता था, उसने सिक्योरिटी एजेंसी में नौकरी कर रही ज्योति से 2019 में लव मैरिज कर ली और डेढ़ साल का एक बेटा है। उदय सिंह अपने साथ ज्योति को गांव अटूस ले जाना चाहता था और वहीं उसके साथ रहना चाहता था, इसे लेकर भी विवाद हो रहा था।
शादीशुदा होने का पता चलने पर ज्योति ने किया विरोध
ज्योति के पिता बाबूराम पुलिस विभाग में थी, उनका निधन होने के बाद ज्योति की मां सोना की नौकरी लग गई थी। ज्योति की शादी हुई लेकिन तलाक हो गया। इसके बाद ज्योति ने सिक्योरिटी एजेंसी में काम किया और उदय के साथ लव मैरिज कर ली। 2019 में लव मैरिज होने के कुछ समय बाद ज्योति को पता चला कि उदय शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी गांव में रहती है। इस पर दोनों के बीच विवाद होने लगे। इस मामले में ज्योति के भाई निखिल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।