आगरालीक्स…आगरा में यमुना की तरफ से ताजमहल में घुसने लगे दो आतंकवादी. सीआईएसएफ और पुलिसकर्मियों ने बहादुरी के साथ दोनों को पकड़ा. मॉकड्रिल में परखी सुरक्षा व्यवस्था
आगरा में शुक्रवार को ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था को मॉकड्रिल के जरिए परखा गया. ताजमहल में नमाज के दौरान यमुना के दशहरा घाट से दो आतंकवादी ताजमहल में घुसने की कोशिश करने लगे लेकिन यहां तैनात सिपाहियों और सीआईएसएफ के जवानों ने बहादुरी के साथ सामना करते हुए दोनों आतंकवादियों को अरेस्ट कर लिया. ताजमहल के पास अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां मौजूद लोग सन्न रह गए लेकिन बाद में उनहें पता चला कि यह एक मॉकड्रिल थी.

गुरुवार को प्रदेश सरकार की ओर से जारी बजट में स्मारकों व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए कहा गया है. इसको लेकर शुक्रवार को यहां की सुरक्षा व्यवस्था मॉकड्रिल के जरिए देखी गई. सुबह 11 बजे हुए मॉकड्रिल के जरिए ताज सुरक्षा के सिपाही और सीआईएसएफ के जवानों ने पूरी फुर्ती दिखाते हुए पोजीशन ली और कई बाधाओं को पार कर आपरेशन को पूरी सुरक्षा के साथ पूरा किया. एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि इस तरह की मॉकड्रिल लगातार की जाती है, जिससे सुरक्षाकर्मी सजग रहें.