आगरालीक्स….आगरा में सस्ती जेनेरिक दवाएं जन औषधि परियोजना पर प्राप्त कर सकते हैं. डॉक्टर्स ने इन दवाओं के बारे में दी पूरी जानकारी
प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना पर विचार-विमर्श हेतु एक संगोष्ठी संजय प्लेस स्थित होटल में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव सीएमओ आगरा,विशिष्ट अतिथियों में , डॉक्टर ओपी यादव प्रेसिडेंट इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा, डॉ आर सी मिश्रा एमसीएच न्यूरोसर्जरी, डॉक्टर जय प्रकाश यादव, डॉक्टर नवनीत गुप्ता के अतिरिक्त अन्य प्रमुख डॉक्टरों की उपस्थिति में विचार विमर्श से यह तथ्य स्पष्ट हुआ कि भारत सरकार की इन सस्ती जेनेरिक दवाओं के द्वारा भारतीय कमजोर वर्ग की स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं में एक बहुत बड़ा योगदान रहा है। नामी गिरामी रजिस्टर्ड दवा कंपनियों के समान ही इन जेनेरिक दवाओं की उपयोगिता प्रभावोत्पादक सिद्ध हुई है। संगोष्ठी का संचालन करते हुए कवि डॉ राजेंद्र मिलन ने कुछ साहित्यिक रचनाओं के काव्य पाठ से इन जेनेरिक औषधियों के महत्व का उल्लेख किया।पीएम बी आई के प्रभारी मानवेंद्र सिंह चौहान ने मार्केटिंग के कुछ पहलुओं की चर्चा की ।

इस आयोजन के प्रायोजक डॉक्टर मयंक अग्रवाल , जन औषधि केंद्र, भगवती घी कोठी, बेलनगंज, आगरा ने बताया कि प्रमुख दवा कम्पनियां विज्ञापन एवं महंगी पैकिंग आदि द्वारा बीमार व्यक्तियों से जो मूल्य वसूलती हैं,उन पर खर्च न करके उसकी क्वालिटी पर गौर करते हुए गरीबों की सेहत का विशेष ध्यान रखना ही इस योजना का प्राणतत्व है। साहित्यकार शैल अग्रवाल शैलजा ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।