आगरालीक्स…आगरा में महिला सशक्तिकरण को लेकर हुई संगोष्ठी. एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया—महिलाओं के लिए पुलिस हर वक्त तैयार. ये सुविधाएं महिलाओं के लिए
आगरा के छीपीटोला स्थित निर्मल सेवा सदन में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर आगरा पुलिस के साथ महिला सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी का शुभारंभ साथ ही बालिकाओं की शानदार प्रस्तुति के साथ हुआ. इसके बाद मुख्य अतिथि एसीपी डॉक्टर सुकन्या शर्मा ने समाज में महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्या करना चाहिए इसके बारे में बताया.
उन्होंने कहा कि महिलाओं को लेकर विकृत मानसिकता वाले लोगों की जो सोच है, उसके लिए ही विभाग ने कई सुविधाएं दी हैं. इनमें एंटी रोमियो स्क्वॉयड भी है. 112 की व्यवस्था, साइबर क्राइम को रोकने की व्यवस्था भी है.यदि रात में महिला अकेले कहीं हो तो उन्हें सुरक्षित अपने घर तक पहुंचाने के लिए भी रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 तक की सुविधा पुलिस प्रशासन दे रहा है.

इस अवसर पर छीपाटोला मंदिर कमेटी, नमोस्तु शासन संघ, एनसीसी क्लब के अलावा महिला मंडलों ने भी सभी पुलिस अधिकारियों को माला एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया. एसीपी सदर सुकन्या शर्मा एवं थाना प्रभारी रकाबगंज व सभी अतिथियों को छीपीटोला जैन मन्दिर कमेटी द्वारा माला एवं प्रतीक देकर स्वागत सम्मान किया. मंच का संचालन भुवनेश जैन व दीपक जैन द्वारा किया गया.
इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष मनोज जैन, महामंत्री मुरारीलाल जैन, अक्षय जैन, हेमन्त जैन राकेश जैन, जिनेन्द्र जैन, मनोज जैन, सतेंद्र जैन, दीपक जैन, राजीव जैन, आशु जैन, प्रवीन जैन, राजेश जैन, प्रदीप जैन, हेमलता जैन, संगीता जैन, स्मिता जैन, साक्षी जैन, अक्षरा जैन, ऊषा जैन एवं समस्त छीपीटोला जैन समाज के लोग एवं पुलिस के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे.
