आगरालीक्स,,,,,दुखद.. आगरा के वरिष्ठ अधिवक्ता अचल शर्मा का निधन। #senioradvocateachalsharmapassesaway# #agranews#
आगरा में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को पुरजोर तरीके से उठाने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता अचल शर्मा का मंगलवार को निधन हो गया है। अंतिम यात्रा मंगलवार शाम छह बजे मोतीलाल नेहरू रोड स्थित आवास से ताजगंज श्मशान घाट के लिए रवाना होगी।

पंडित मोती लाल नेहरू रोड, घटिया आजम खां निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता अचल शर्मा की मंगलवार को तबीयत बिगड़ गई, अस्पताल में उनका निधन हो गया। छात्र राजनीति में सक्रिय रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अचल शर्मा क्रिकेट प्रेमी थे। वे मिलनसार होने के साथ ही युवाओं को प्रमोट करते थे। उनके निधन से अधिवक्ताओं के साथ ही शहर के लोगों में शोक व्याप्त है।
अधिवक्ता कल न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत
वरिष्ठ अधिवक्ता अचल शर्मा के निधन पर आगरा बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। बुधवार को अधिवक्त न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
भइयै के नाम से प्रचलित
वरिष्ठ अधिवक्ता अचल शर्मा भईयै के नाम से प्रचलित थे, उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में भी अलग पहचान बनाई थी । उन्होंने अपनी किताब में अपने संस्मरण भी साझा किए हैं।