लखनऊलीक्स… यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम इसी सप्ताह घोषित किए जाएंगे।
नंबर बढ़वाने के फ्रॉड से रहे सावधानः बोर्ड
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं के परीक्षाफल जारी करने से पहले बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से नोटिस जारी करके कहा है कि वे बोर्ड परीक्षा में नंबर बढ़वाने के फ्राड से सावधान और सतर्क रहें, किसी प्रकार के झांसे में नहीं आएं।
रिजल्ट नौ जून को आने का अनुमान
बोर्ड की तैयारियों से अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट नौ जून को दोपहर तक आ सकता है, हालांकि इस बात की पुष्टि अभी किसी अधिकारी द्वारा नहीं की गई है लेकिन इस सप्ताह रिजल्ट जारी होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।