आगरालीक्स…आगरा में लाफ्टर क्लब बनाकर रोते हुए को हंसा देने वाले वरिष्ठ बाल चिकित्सा सर्जन डॉ. किशोर पंजवानी का निधन. कैंसर से लड़ रहे थे जंग…
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के 1982 एमबीबीएस बैच के डॉ. किशोर पंजवानी ने बीएचयू से एमसीएच पीडियाट्रिक सर्जरी की थी. इसके बाद वे आगरा में प्रैक्टिस कर रहे थे. पिछले 23 साल से वे कैंसर से जंग लड़ रहे थे. इस दौरान उन्हें कई बार कैंसर हुआ. लेकिन हर बार उन्होंने कैंसर को मात दी.इलाज के दौरान भी मरीजों का करते रहे इलाज
डॉ. किशोर पंजवानी के पास आगरा के साथ ही आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों को लेकर सर्जरी कराने आते थे. इस वर्ष इन्हें दोबारा कैंसर डिटैक्ट हुआ था और उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान वे आगरा आते थे और मरीजों का इलाज करते थे. पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब होने पर आगरा के सिनर्जी प्लस में उनका इलाज चल रहा था. सोमवार शाम को उनका निधन हो गया. उनके निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है.
डॉ. किशोर पंजवानी ने एक लाफ्टर क्लब बनया था. इसमें कई डॉक्टर और अलग—अलग समाज के लोग थे. खेल गांव में सुबह सुबह लाफ्टर क्लब लोगों को हंसाने का काम करता था. डॉ. किशोर पंजवानी समाज के हर वर्ग से जुड़े थ्े और लोगों की मदद करते थे.