आगरालीक्स…आगरा मंडल की सीनियर डिवीजनल कार्मिक अधिकारी मानसी वर्मा को रेल सप्ताह पुरस्कार 2022 में किया गया सम्मानित
भारतीय रेल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मियों को प्रतिवर्ष रेल सप्ताह समारोह के दौरान सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में वर्तमान वर्ष 2022 के 67वें रेलवे सप्ताह पुरस्कार समारोह में आज सम्मानित किए गए 156 कर्मचारियों में से 5 उत्तर मध्य रेलवे के हैं। इन 5 कर्मियों में पंकज कुमार-की मैन(प्रयागराज मंडल), अशोक कुमार गुप्ता-जूनियर इंजीनियर (झांसी मंडल), मानसी वर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (आगरा मंडल), अमित गोयल वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर/समन्वय(झांसी मंडल), आकांक्षा शर्मा उम मुख्य सामग्री प्रबंधक(झांसी मंडल) शामिल हैं।
मानसी वर्मा के नाम रही यह उपलब्धियां
मानसी वर्मा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी आगरा मंडल ने अपने कार्य निष्पादन के दौरान मानव संसाधन नियोजन, करियर प्रगति, प्रशिक्षण, शिकायत निवारण, एवं कर्मचारी कल्याण सहित मानव संसाधन प्रबंधन से जुड़े कार्यों में अपने सकारात्मक प्रबंधन से नए आयाम स्थापित किए। इन्होंने कोविड के दौरान अपनी डिजिटल पहल के तहत पैरामेडिक्स एवं डॉक्टरों की नियुक्ति के समय वीडियो साक्षात्कार कर भर्ती प्रक्रिया को त्वरित एवं सुरक्षित रूप से संम्पन्न कराया गया।
2011 बैच की आईआरपीएस अधिकारी
मानसी वर्मा आईआरपीएस 2011 बैच की अधिकारी हैं| इन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक आईआईटी दिल्ली से किया है एवं रेलवे में सहायक कार्मिक अधिकारी झांसी के रूप में प्रथम पद स्थापना हुआ था| अभी वर्तमान मे वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के पद पर आगरा मंडल मे पदस्थ है| महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रमोद कुमार और मंडल रेल प्रबंधक आगरा आनन्द स्वरुप ने बधाई दी और आशा व्यक्त की कि ये पुरस्कार इनको आगे भी अच्छा कार्य करने को प्रेरित करेंगे, साथ ही साथ अन्य रेलकर्मी भी इनसे प्रेरणा लेंगे।
