आगरालीक्स…आगरा धर्मप्रांत के वरिष्ठ पुरोहित फादर मून लाज़रुस का निधन. दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस..अंतिम संस्कार 10 जुलाई को सेंट पीटर्स कैथेड्रल चर्च में
आगरा धर्मप्रांत के वरिष्ठ पुरोहित फादर मून लाजरूस का निधन हो गया है. वह काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे. नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में बुधवार सुबह 11:29 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन से समाज में शोक की लहर है. अंतिम संस्कार कल 10 जुलाई को दोपहर तीन बजे सेंट पीटर्स कैथेड्रल चर्च, आगराफादर मून लाज़रुस का जन्म 21 अक्टूबर 1964 को आगरा में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन के 31 वर्षों से अधिक समय तक आगरा धर्मप्रांत में युवाओं, छात्रों, चर्च और समाज की सेवा में संपूर्ण समर्पण और निष्ठा से कार्य किया। वे एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने शांत, विनम्र और आध्यात्मिक जीवन से असंख्य लोगों को विश्वास और सेवा के मार्ग पर अग्रसर किया।
उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवा की, जिनमें प्रमुख हैं:
डायोसेसन यूथ डायरेक्टर
AGRADIANCE (आर्चडायोसिस समाचार पत्र) के संपादक
सेंट लॉरेंस माइनर सेमिनरी में आध्यात्मिक निर्देशक
पैरिश पुरोहित एवं प्रोफेसर