Thursday , 11 December 2025
Home आगरा Agra News: Senior writer from Agra, Sheelendra Kumar Vashisht received the Sahitya Jaladhi Samman in Bisauli (Badaun)…#agranews
आगरा

Agra News: Senior writer from Agra, Sheelendra Kumar Vashisht received the Sahitya Jaladhi Samman in Bisauli (Badaun)…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के वरिष्ठ साहित्यकार शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ को बिसौली (बदायूँ) में मिला ‘साहित्य जलधि सम्मान’

के.बी. हिन्दी सेवा न्यास एवं डॉक्टर मिथिलेश दीक्षित साहित्य संस्कृति सेवा न्यास द्वारा बिसौली (बदायूँ) में संयुक्त रूप से आयोजित 11वें अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह में आगरा के वरिष्ठ कवि, साहित्यकार, संपादक और समीक्षक शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ को उनकी महनीय साहित्य-सेवाओं के लिए ‘सीताराम खुराना स्मृति साहित्य जलधि सम्मान’ प्रदान किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मिथिलेश दीक्षित, डॉ. सतीश चंद शर्मा ‘सुधांशु’ और आशीष कुमार शर्मा ‘नीटू’ ने शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ का माल्यार्पण किया, शॉल ओढ़ाई और उनको प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मान स्वरूप ₹5000 की नगद राशि भी प्रदान की।

समारोह में नेपाल, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि 11 राज्यों के साहित्यकारों को उनके कर्तृत्व के आधार पर मूल्यांकन करके सम्मानित किया गया। साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। इस भव्य और वृहद् आयोजन में 07 साहित्यकारों को रु. 5000/-, 01 साहित्यकार को रु. 3000/-, 42 साहित्यकारों को रु. 2100/- और 12 साहित्यकारों को रु. 1100/- की राशि के साथ शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष और त्रैमासिक पत्रिका ‘नये क्षितिज’ के यशस्वी संपादक श्री सतीशचन्द्र शर्मा ‘सुधांशु’ ने सभी आगंतुक साहित्यकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 11th December 2025

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Hostels for working women will be built in these 8 cities of UP including Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी के इन 8 शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए...

आगरा

Agra News: The MP wrote a letter to the Union Railway Minister regarding the stoppage of trains…#agranews

आगरालीक्स…आगरा—बरेली एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने, बरहन स्टेशन पर इन दो...

आगरा

UP News: The time for SIR may increase again in Uttar Pradesh including Agra….#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में फिर बढ़ सकता है एसआईआर के लिए समय....

error: Content is protected !!