आगरालीक्स…आगरा में रात का तापमान कम होने के बाद भी तेज रफ्तार में चल रहे पंखे. मच्छरों ने किया जीना हराम. जानें मौसम का पूर्वानुमान
आगरा में रात का तापमान भले ही कम हो गया हो लेकिन लोगों को तेज रफ्तार में पंखा चलाकर सोना पड़ रहा है. ऐसा इसलिए नहीं कि उन्हें गर्मी महसूस हो रही हो, बल्कि इसलिए कि मच्छर सोने नहीं देते हैं. मच्छरों के कारण ही पंखों की रफ्तार अभी भी तेज बनी हुई है. हालांकि इसके बाद लोग मोटी चादर ओढ़कर सो रहे हैं.
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अब दोपहर को भी सर्दी महसूस होगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 06/11/25) 27.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 06/11/25) 16.7
Departure from Normal(oC) 0.0