Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Sexual Medicine Center will be established in Ujala Cygnus Rainbow, Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Sexual Medicine Center will be established in Ujala Cygnus Rainbow, Agra…#agranews

127

आगरालीक्स…बेमेल यौन इच्छा से फैमिलीज में दरार आ रही है, रिश्ते बिखर रहे हैं. इलाज है लेकिन कोई बात नहीं करना चाहता. झिझक को दूर करें. उजाला सिग्नस रेनबो में स्थापित होगा सैक्सुअल मेडिसिन सेंटर

देश में हर तीन में से एक दंपति बेमेल यौन इच्छा की समस्या से जूझ रहा है। यह कोई मामूली बात नहीं है बल्कि रिश्ते में दरार पैदा कर रही है। इलाज है पर कोई बात नहीं करना चाहता। इस मामले में जागरूकता इतनी कम है कि परिवार बिखर रहे हैं। यह कहना है विशेषज्ञों का। दंपतियों में यौन इच्छाओं के प्रति अरूचि एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है। इसी को देखते हुए उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल की ओर से एक सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि अस्पताल में जल्द ही एक सैक्सुअल मेडिसिन सेंटर शुरू किया जाएगा। इसमें लेजर, एंटी एजिंग और पीआरपी सुविधाओं के साथ बढ़ती उम्र में सभी तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए काम होगा। देखा गया है कि अब विवाह के बाद बहुत कम समय में ही, बहुत से अविवाहितों में भी और साथ ही उम्र के साथ यौन इच्छाओं में तीव्र परिवर्तन हो रहे हैं।

निदेशक डाॅ. जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि यौन इच्छाओं के प्रति अरूचि एक बड़ी समस्या है। यही वजह है कि शहर में एक स्पेशलाइज्ड सेंटर की आवश्यकता है। लेकिन इससे भी पहले जरूरत है सामाजिक जागरूकता की। अपनी रिश्ते में दरार पैदा करने या उसके टूटने का रिस्क लेने से अच्छा है कि आप बात करें, एक उच्च गुणवत्ता वाले ऐसे सेंटर विशेषज्ञों से बात करें जहां आपको पूरी निजता प्रदान की जाए।
वहीं मुुंबई से आए सैक्सुअल हैल्थ फिजीशियन डाॅ. दीपक जुमानी ने कहा कि दंपतियों में बेमेल यौन इच्छा उन्हें लगातार परेशान करती रहती है। यह नाराजगी बैडरूम से बाहर भी तबाही मचाती है, जिसमें झगड़े होते हैं और बात तलाक तक भी पहुंच जाती है। महिला और पुरूष बेहतर या बदतर नहीं हैं वह बस अलग-अलग हैं। कई महिलाओं को भी लगता है कि उन्हें अब यौन सुख में कोई दिलचस्पी नहीं है, पुरूषों के साथ समस्या यह है कि खराब जीवनशैली की वजह से वे कम उम्र में नपुंसकता की ओर बढ़ने लगते हैं जबकि बढ़ती उम्र में टेस्टोस्टेरोन के स्तर में लगातार गिरावट की वजह से ऐसा होता है। समझना यह है कि ये सब लाइलाज नहीं है। बस इसके बारे में बात करने की जरूरत है।

वरिष्ठ यूरोलाॅजिस्ट डाॅ. अरूण तिवारी ने बताया कि आपको अपने जीवन में सेक्स और कामुकता की भूमिका के बारे में अलग-अलग तरह से सोचना और महसूस करना होगा। यदि आप सेक्स में रूचि नहीं रखते हैं क्योंकि रिश्ते में कुछ गलत है तो परामर्श करने का प्रयास करें। यह एक चिकित्सकीय समस्या हो सकती है। यूरोलाॅजिस्ट डाॅ. मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि यह समझने की जरूरत है कि सुखद यौन संबंधों की आवश्यकता क्यों है। यह पति और पत्नी को भावनात्मक रूप से करीब लाते हैं। तनाव को कम करते हैं। इससे सेहत को भी कई लाभ मिलते हैं। डाॅ. अनुज ने कहा कि बेहतर यौन संबंधों में मनोस्थिति और तनाव मुक्त रहने की बड़ी भूमिका है। अच्छी जीवनशैली, सात से आठ घंटे की गुणवत्ता वाली नींद, तनाव से दूर रहना, जिंक से भरपूर आहार लेना ये सभी टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने के प्राकृतिक तरीके हैं। खुद पर और एक-दूसरे पर भरोसा होना बहुत जरूरी है। एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। रिश्ते के प्रति ईमानदार बने रहना जरूरी है। सबसे जरूरी बात यह है कि यौन संबंधी समस्याओं का इलाज उपलब्ध है बस हमें जरूरत है फैसला लेने की कि हम किस दिशा में जाना चाहते हैं। इसके साथ ही लोगों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर विशेषज्ञों ने दिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

आगरा

Agra Live News: Three couples begin a new life through a mass marriage in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक विवाह के जरिए तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू.

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!