आगरालीक्स… Agra News: आगरा में पान मसाला, जर्दा, तंबाकू से जुड़ी बड़ी चार फर्मों पर स्टेट जीएसटी की जांच। ( Agra News: SGST survey on Four Firm of Pan Masala#Agra )
आगरा में स्टेट जीएसटी ने बुधवार रात को जांच शुरू की और गुरुवार सुबह से टीमों ने पान मसाला कारोबार से जुड़ी चार फर्मों की जांच की। स्टेट जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा ने एक साथ जांच शुरू की। एसजीएसटी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेट एक पंकज गांधी के अनुसार, सरीन एंड सरीन के स्टॉक की जांच में अंतर मिला, इस पर 41.35 लाख रुपये का जुर्माना जमा कराया गया।
तीन और फर्मों की जांच
इसके साथ ही टीम ने जर्दा व तंबाकू सप्लाई करने वाली फर्म आरएनएस फ्लॉवर्स के स्टॉक की जांच की, यहां से 17 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, सुपारी सप्लाई करने वाली फर्म श्री ट्रेडर्स की जांच के बाद 3.15 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। जबकि पैकिंग मैटेरियल सप्लाई करने वाली फर्म स्टार टेक इंडस्ट्रीज की जांच के बाद 23 लाख का जुर्माना वसूला गया। टीम ने दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया है, इसकी जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।