आगरालीक्स …Agra News: आगरा में एसजीएसटी की टीम को साड़ी की फर्म पर जांच में स्टॉक में अंतर मिला। 10.07 लाख रुपये जमा कराए, अभी जांच जारी है।
आगरा के सुभाष बाजार के रोशन मुहल्ला में एससी जैन साड़ी प्राइवेट लिमिटेड फर्म है। एसजीएसटी यानी राज्य वस्तु एवं सेवा कर की विशेष अनुसंधान शाखा की रेंज ए टीम ने डाटा एनालिसिस क आधार पर पाया कि साड़ी एवं लहंगा की खरीद बिक्री का काम करने वाली फर्म एससी जैन साड़ी प्राइवेट लिमिटेड के स्टॉक में अंतर के साथ ही करापवंचन का इनपुट भी मिला था। टीम ने मंगलवार दोपहर फर्म की जांच की यह देर रात तक चली।
जमा कराए 10.07 लाख रुपये
एसजीएसटी के अपर आयुक्त ग्रेड टू अंजनी कुमार अग्रवाल के अनुसार जांच में करापवंचन की पुष्टि होने के साथ ही स्टाक में अंतर पाया गया। साड़ियों का स्टॉक अभिलेखों में दर्ज स्टॉक से 45 लाख रुपये अधिक था, लहंगा व अन्य परिधानों का स्टॉक घोषति स्टॉक से करीब 80 लाख रुपये कम मिला। इन कमियों के आधार पर 10.07 लाख रुपये जमा कराए गए हैं। इससे पहले इसी फर्म के ट्रक को सचल दल द्वारा बिना ई वे बिल के ले जाई जा रही पांच लाख की साड़ियों के साथ पकड़ा था और 50 हजार रुपये जमा कराए थे।