आगरालीक्स …Agra News: आगरा में पान मसाला कारोबारियों के बाद नामी साड़ी फर्म पर एसजीएसटी की जांच, कई टीमें जांच में जुटी। ( Agra News: SGST survey on sari Firm in Agra#Agra )
आगरा में स्टेट जीएसटी की टीम ने बुधवार और गुरुवार को पान मसाला कारोबार से जुड़ी सरीन एंड सरीन, जर्दा व तंबाकू का निर्माण करने वाली फर्म आरएनएस फृलावर्स, श्री ट्रैडिंग और स्टार टेक इंडस्ट्रीज पर जांच के बाद स्टाक में अंतर मिलने पर 85 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था, इसमें से 65 लाख रुपये का जुर्माना जमा किया गया है।
साड़ी फर्म पर जांच में जुटी एसजीएसटी की टीम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एसजीएसटी की टीम ने एक नामी साड़ी फर्म पर शुक्रवार को जांच शुरू की, एसजीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा की टीम स्टॉक के साथ ही साड़ी फर्म की खरीद बिक्री का रिकॉर्ड खंगाल रही है, लेनदेन करने वाली फर्मों के भी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।