आगरालीक्स…. आगरा में एसजीएसटी की जूता कारोबारी के दो प्रतिष्ठानों पर जांच हुई पूरी, टीम ने जांच के बाद जमा कराए गए 12 लाख रुपये।
आगरा में राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) की दो टीमों ने सोमवार को हींग की मंडी और दरेसी नंबर एक में कार्रवाई की। अपर आयुक्त ग्रेड वन मारुति शरण चौबे के निर्देशन में एक टीम ने हींग की मंडी मोती कटरा में ठाकुर साहेब शूज पर जांच की, टीम ने कई घंटे जांच के दौरान दस्तावेज खंगाले।
वहीं, दूसरी टीम ने ठाकुर शूज, दरेसी नंबर एक पर जांच की। यहां भी टीम ने दस्तावेज खंगाले।
जमा कराए गए 12 लाख रुपये
एसजीएसटी की टीम ने हींग की मंडी स्थित ठाकुर साहेब शूज और दरेसी नंबर एक स्थित ठाकुर शूज पर जांच की। जांच के बाद टीम ने 12 लाख रुपये जमा कराए हैं। दस्तावेजों की जांच जारी है।