आगरालीक्स …Agra News : आगरा के दंपती के चार महीने के बेटे की हत्या के आरोप में अबूधाबी में शहजादी खान को फांसी। फेसबुक से शहजादी की हुई थी आगरा के युवक से दोस्ती। ( Agra News : Shahzadi Khan executed in UAE for killing 4 month old Agra’s couple child, Full detail#Agra)
आगरा के ताजगंज के रहने वाले फैज और उनकी पत्नी नाजिया 10 साल पहले अबूधाबी यूएई चले गए थे। फैज एक कंपनी में काम करते हैं उनकी पत्नी नाजिया वहां प्रोफेसर हैं। कोरोना काल में नाजिया के नाई की मंडी के रहने वाले भतीजे उजैर से बांदा की रहने वाली शहजादी खान से सोशल मीडिया के माध्यम से मुलाकात हुई थी, इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई।
बचपन में जल गया था चेहरा, प्लास्टिक सर्जरी कराना चाहती थी शहजादी
शहजादी जब आठ साल की थी खौलता हुआ पानी चेहरे पर गिर गया था इससे उसका चेहरा जल गया था वह अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करना चाहती थी।मगर, आर्थिक स्थित ठीक नहीं थी उजैन ने उसकी मदद करने के लिए कहा। उजैर ने काम दिलाने के लिए शाहजादी को दिसंबर 2021 में अपनी फूफी नाजिया के पास अबूधाबी भेज दिया। शहाजदी को अबू धाबी में नौकरानी के लिए रखा गया, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उजैर ने शहजादी को एक तरह से अपनी फूफी को बेच दिया और डेढ़ लाख रुपये लिए।
टीका लगने के बाद चार महीने के बेटे की मौत, 54 दिन पर शहजादी पर आरोप
नाजिया ने अगस्त 2022 में बेटे को जन्म दिया, शहजादी बेटे की देखरेख करने लगी। दिसंबर 2022 में चार महीने के बेटे के टीका लगा इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई, अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाए लेकिन पोस्टमार्टम नहीं कराया। 54 दिन बाद नाजिया और उनके पति ने अबूधाबी पुलिस को एक वीडियो दिया जिसमें नाजिया कबूल कर रही थी कि उसने ही उनके बेटे की हत्या की थी, इसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर अल बाथवा में कैद कर दिया, वहां 15 फरवरी को गोली मारकर फांसी की सजा दी गई। एक दिन यूएई की जेल से ही शहजादी खान ने अपने माता पिता को जेल में बंद होने और फांसी की सजा सुनाए जाने के बारे में बताया था। सोमवार को शाहजादी के पिता की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका की सुनिवाई में बताया कि शहजादी को अबू धाबी में 15 फरवरी को फांसी की सजा दे दी गई है, उसका अंतिम संस्कार पांच मार्च को होगा।