Agra News: Shalimar Jain Mahila Mandal celebrated Hariyali Teej…#agranews
आगरालीक्स…आगरा में छाने लगी हरियाली तीज की रौनक. सावन के गीतों पर झूला झूलीं महिलाएं. शालीमार जैन महिला मंडल ने मनाया हरियाली तीज…
शुक्रवार को शालीमार जैन महिला मंडल आगरा की ओर से हरियाली तीज का कार्यक्रम आयोजित किया गया. मधु जैन के निवास स्थान A-11 पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार मंत्र का पाठ के साथ किया गया. इसके बाद महिलाओं में सावन के गीत हल्की फुल्की फुहार है, यह सावन की बहार है,संग सखियों के साथ झूले झूला एवं धार्मिक प्रतियोगिताएं, Teej queen का कार्यक्रम रखा गया. इस कार्यक्रम में नलिनी जैन, पूजा जैन, मधु जैन, प्रमिला जैन, आभा जैन, अंजना जैन, रश्मि जैन, अपर्णा जैन आदि महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया.