Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: She Will Inspire, an organization of women entrepreneurs who start up, organized Wings of 2025…#agranews
आगरा

Agra News: She Will Inspire, an organization of women entrepreneurs who start up, organized Wings of 2025…#agranews

613

आगरालीक्स…आगरा में कराटे चैंपियन अपर्णा राजावत ने दिए महिला सुरक्षा और अधिकार के टिप्स. स्टार्ट अप करने वाली महिला उद्यमियों की संस्था शी विल इंस्पायर ने किया विंग्स आफ 2025 का आयोजन

तूफानों से आंख मिलाओ, सैलाबों पे वार करो, मल्लाहों का चक्कर छोड़ो, तैर के दरिया पार करो…जमीन तुम्हारी है, अब आसमान पूरा अपना करो…क्योंकि आप शी विल इंस्पायर हो। संस्थापक राशि गर्ग ने इन पंक्तियों के साथ शी विल इंस्पायर संस्था के नये सत्र विंग्स आफ 2025 का आगाज किया। सोमवार को होटल होलीडे इन में स्टार्ट अप कर स्वयं की पहचान बनाने वाली महिलाओं की संस्था शी विल इंस्पायर के कार्यक्रम विंग्स आफ 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबिता चौहान, डॉ रंजना बंसल, अपर्णा रजावत और मानसी चंद्रा ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग डॉ बबिता चौहान ने कहा कि हर महिला स्वयं में सशक्त है, बस आत्मविश्वास जगाने भर की देर है। कुछ नया प्रयास करने वाली महिलाओं के लिए शी विल इंस्पायर संस्था प्रेरणा का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वयं आत्मनिर्भर बनकर निचले तबके की महिलाओं को स्वावलंबन की राह पर चलने का सहयोग करें। अपनी काबिलियत है कमजोर वर्ग काे काबिल करें। डॉ रंजना बंसल ने कहा कि वो दौर अब बीत चुका है जब महिलाओं को सिर्फ शिक्षक या डॉक्टर के कार्यों तक ही सीमित रखा जाता था। काबिलियत महिला और पुरुष का भेद नहीं करती। आपमें यदि लगन है और काबिलियत है तो किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकती हैं।

संस्थापक राशि गर्ग ने संस्था का परिचय देते हुए कहा कि कुछ नया और अपना काम करने वाली महिलाएं संस्था से जुड़ी हुयी हैं। जिन महिलाओं ने परंपरागत सोच से हटकर अपना स्टार्ट अप किया है उन महिलाओं को संस्था नेटवर्किंग के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराती है। साथ ही समय− समय पर कौशल विकास के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की जाती हैं। युवा महिला उद्यमी संस्था से जुड़कर अपने उद्यम को विस्तारित और प्रचारित करती हैं।

संस्था का उद्देश्य है सशक्त नारी, सशक्त भारत और मिलकर चलेंगे विकास करेंगे। एकजुट होकर सभी इसी दिशा में अग्रसित हैं। सभी के सपने एक हैं। आत्मविश्वास के साथ स्वयं की पहचान बनाना, यही ध्येय है। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में पिंक बैल्ट मिशन की संस्थापक, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, इंटरनेशनल मोटिवेशन स्पीकर एवं नेशनल कराटे चैंपियन अपर्णा राजावत ने नारी सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा एवं अधिकार विषय पर कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से आत्मरक्षा के टिप्स सदस्याओं को दिए।

कहा कि आपकी थोड़ी सी सजगता आप पर होने वाले हमले को रोक सकती है। फाइट, फ्लेट और फ्लाइ के सूत्र को ध्यान में रखें। विपरीत परिस्थितियों में घिरने पर सर्व प्रथम फाइट करके हमलावर को परास्त कर वहां से तुरंत भाग जाएं। उन्होंने शरीर के नाजुक अंगों पर वार करने के टिप्स भी दिए। साथ ही बताया कि स्वयं के भीतर की उर्जा के रंग को पहचानें। कमजोर होना अलग बात है और कमजोर दिखना अलग। महत्व रखता है कि आप सदैव शेरनी की भांति ही दिखें ताकि किसी के लिए भी आप साफ्ट टारगेट न बन सकें।

कार्यक्रम का संचालन प्रिली जैन और डिंपल राज ने किया। दिव्या गुप्ता और कीर्ति खंडेलवाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। नव्या खन्ना और नेहा विज ने अतिथियों का परिचय दिया। धन्यवाद सान्या डावर ने दिया। कृतिका खन्ना, दीक्षा असवानी, पूजा लूथरा, दिशा जैन, आकृति जैन, अंशिका सरकार, वृंदा, तनु जैन, नुपूर, मीनाक्षी, रुचि गुप्ता आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 3rd September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: The sacred birth anniversary of Param Purush Puran Dhani Huzur Swamiji Maharaj will be celebrated at Dayalbagh on September 4, on the occasion of Janmashtami

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में मनाया जाएगा परम पुरुष पूरन...

आगरा

Agra Metro: Metro services to ISBT in Agra could start by September 20; five new stations will be opened…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक 20 सितंबर तक मेट्रो हो सकती है शुरू....

आगरा

Agra News: Mahalakshmi Temple, Balkeshwar Agra complex swayed to the bhajans of the Vallabha Band…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कान्हा के नाम की मेहंदी से रचे हाथ, वल्लभा बैंड...

error: Content is protected !!