Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Shiva Mahapuran Katha and Maha Rudrabhishek Mahotsav is starting in this Shiva temple on the first day of Sawan month in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Shiva Mahapuran Katha and Maha Rudrabhishek Mahotsav is starting in this Shiva temple on the first day of Sawan month in Agra…#agranews

405

आगरालीक्स…आगरा में सावन मास के पहले दिन इस शिव मंदिर में शुरू हो रही शिव महापुराण कथा और महा रुद्राभिषेक महोत्सव. पहली बार होगा 11 फीट रुद्राक्ष निर्मित शिवलिंग का दिव्य रुद्राभिषेक…शिव बारात भी निकलेगी

सावन मास के प्रथम दिन 11 जुलाई से बूढ़ी का नगला, दयालबाग स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं महा रुद्राभिषेक महोत्सव का आयोजन आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ प्रारंभ होगा। सावन महोत्सव समिति द्वारा आयोजित यह आयोजन 17 जुलाई तक प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठानों, कथावाचन, और विशेष शिव पूजन से संपूर्ण क्षेत्र को भक्तिभाव से सराबोर करेगा। रविवार को आयोजन का कथा परिसर में पोस्टर विमोचन किया गया। पंडित सुनील शास्त्री ने बताया कि आयोजन का प्रमुख आकर्षण 11 फीट ऊंचे रुद्राक्ष निर्मित शिवलिंग का पूजन और श्रृंगार होगा। सवा लाख रुद्राक्षों से शिवलिंग का भव्य श्रृंगार किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं को दिव्यता का अद्वितीय अनुभव देगा।

आयोजन के दौरान सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। प्रतिदिन श्रद्धालुओं द्वारा पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया जाएगा, जिन्हें ओंकार रुद्राभिषेक के अंतर्गत द्वादश ज्योतिर्लिंगों के जल से अभिषेकित किया जाएगा। भक्तों को पार्थिव शिवलिंग निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री आयोजन स्थल पर उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजन समिति के सदस्य पवन शर्मा ने बताया कि आयोजन स्थल एवं पूरे क्षेत्र में द्वादश ज्योतिर्लिंगों के नाम पर 12 दिव्य द्वार स्थापित किए जाएंगे। यह द्वार श्रद्धालुओं को द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की अनुभूति कराएंगे और उनके शिवत्व से जुड़ने का माध्यम बनेंगे। प्रातः 6 से 8:30 बजे और 10 से 12 बजे तक दो पालियों में महा रुद्राभिषेक, दोपहर 12 से 2 बजे तक – पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन, शाम 4 बजे से रात्रि श्री शिव महापुराण कथा होगी। कथा व्यास अंतर्राष्ट्रीय शिव महापुराण कथा मर्मज्ञ आचार्य मृदुल कांत शास्त्री होंगे। प्रतिदिन 153 जोड़े रुद्राभिषेक का पुण्य प्राप्त कर सकेंगे 153 ब्राह्मणों द्वारा रुद्राभिषेक पूजन की प्रक्रिया पूर्ण की करवाई जाएगी।

14 जुलाई को भव्य शिव बारात
14 जुलाई को शाम 5 बजे भव्य शिव बारात पूरे दयालबाग क्षेत्र में निकाली जाएगी। झांकियां, भजन मंडलियां, शिव तांडव और बैंड-बाजों से यह शोभायात्रा शिवभक्तों के लिए एक दिव्य अनुभव बनेगी। नासिक बैंड की प्रस्तुति विशेष आकर्षण रहेगी। 17 जुलाई को महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारा होगा।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
पोस्टर विमोचन के अवसर पर रामचरण शर्मा, सुनील सिंघल, अरविंद द्विवेदी, प्रदीप द्विवेदी, प्रदीप श्रीवास्तव, आशीष दास, अरविंद तिवारी, हिमांशु गौतम, विपिन कुमार, दीपक गौतम, प्रमोद कुशवाहा, नीरज अग्निहोत्री, अमित बघेल, विभोर श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, ललित कपूर, जगदीश शर्मा, हरिओम चौहान, शैलेंद्र सिंह, आशीष दास, सरिता तिवारी, नीलू पांडे, मंजू शर्मा, करुणा तिवारी, शशि सिंह, नीलम चौहान, दया गौतम आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!