Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Shiva Tandava Strot at the ancient Kailash temple in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Shiva Tandava Strot at the ancient Kailash temple in Agra…#agranews

282

आगरालीक्स…आगरा के प्राचीन कैलाश मंदिर पर हुआ शिव तांडव स्त्रोत. दशहरा पर रावण दहन का विरोध करते हुए दशानन के आदर्शों को आत्मसात करने की अपील…

आगरा में नवरात्र पर प्राचीन कैलाश मंदिर पर बाबा भोलेनाथ का अभिषेक और आरती शिव तांडव स्त्रोत का पाठ किया। लंकापति दशानन महाराज पूजा समिति ने दशहरा पर रावण दहन का विरोध करते हुए दशानन के आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की गई।

अपने अंदर के रावण को मारें
डॉ.मदन मोहन शर्मा संयोजक लंकापति दशानन महाराज रावण पूजा आयोजन समिति ने कहा कि रावण का दहन करने का विरोध किया जा रहा है।आम जन से भी अपील है कि वे अपने अंदर के रावण को मारें,रावण का दहन ना करें। समिति अध्यक्ष एडवोकेट उमाकांत सारस्वत ने कहा कि हिन्दू रीति रिवाज में एक व्यक्ति का दाह संस्कार एक बार ही किया जाता है तो रावण दहन बार-बार क्यों?कैलाश मंदिर महन्त गौरव गिरी ने कहा कि शिवलिंग पर लंकापति रावण गंगाजल से अभिषेक करते थे कि वह अपना क्रोध काबू कर सकें।

शिवतांडव स्त्रोत का पाठ
संरक्षक विनोद सारस्वत महेश सारस्वत लंकेश दीपक सारस्वत ने लंकापति दशानन महाराज पूजा समिति द्वारा शिवशंकर भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। भोलेनाथ के सामने दशानन लंकापति रावण द्वारा रचित शिवतांडव स्त्रोत का पाठ किया गया। बदले दौर में लंकापति के आदर्शों को अपनी जिंदगी में शामिल करने का संकल्प लिया गया।शाम को दशानन की आरती की गई। दशानन महाराज स्वरूप आनंद जोशी भोले शंकर का स्वरूप राजी खिरवार शिव तांडव स्त्रोत का पाठ राजा खिरवार ने किया।

पूजा में प्रमुख रूप से डॉ मदन मोहन शर्मा संयोजक, उमाकांत सारस्वत एडवोकेट अध्यक्ष, डॉ विनोद सारस्वत, महेश सारस्वत, लंकेश दीपक सारस्वत, नकुल सारस्वत, सारांश सारस्वत, पवन बघेल, मनोज कुशवाह, कुनाल, दिव्यांशु गोयल, विवेक पाराशर, भाजपा नेता सुजीत कुशवाह, प्रदीप कुशवाह, अभिषेक आदि उपस्थित थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!