आगरालीक्स…आगरा आए शिवपाल सिंह यादव ने 2027 की तैयारियों को लेकर सपाइयों से जुट जाने के लिए कहा. महानगर उपाध्यक्ष मधुकर अरोरा ने होटल पूनम प्लाजा में किया स्वागत
आगरा आए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का आगरा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। आगमन के दौरान रहन कला टोल प्लाजा पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। महानगर उपाध्यक्ष मधुकर अरोरा दयालबाग रोड, न्यू आगरा स्थित होटल पूनम प्लाजा में उनके परिवार से मुलाकात की और यहां आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.शिवपाल सिंह यादव ने आगरा में कार्यकर्ताओं से अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा और लोगों की समस्याओं को जानने को कहा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अटल बिहारी वाजपेयी जी के पैतृक क्षेत्र बाह को जिला बनाया जाएगा. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने शंकराचार्य के अपमान के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा सनातन धर्म का अपमान कर रही है. गौशालाओं की बदहाली पर भी उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी गौसेवा को प्राथमिकता देगी.