Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Shocking revelation of double murder in Agra within 24 hours, 4 arrest…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Shocking revelation of double murder in Agra within 24 hours, 4 arrest…#agranews

795

आगरालीक्स…आगरा में डबल मर्डर का 24 घंटे में चौंकाने वाला खुलासा. सगे भाई ने दी थी हत्या की सुपारी. नाबालिग बेटा भी किया वारदात में शामिल..जानिए डबल मर्डर की असली वजह

आगरा के थाना किरावली क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए डबल मर्डर का पुलिस ने सनसनीखेज और चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस ने हत्या में मृतक की सगे भाई, उसके नाबालिग बेटे और दो अन्य को अरेस्ट किया है. लंबे समय से चले आ रहे दोनों भाइयों के बीच जमीन विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है. सगे भाई ने ही अपने भाई का मर्डर कराने के लिए सुपारी दी थी. पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. वहीं नाबालिग को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है.

भाई ने ही दी थी पुलिस को मर्डर की सूचना
14 जुलाई सोमवार को थाना किरावली के गांव अरदाया में रहने वाले अजय पाल पुत्र लालाराम ने पुलिस को सूचना दी कि उनका सगा भाई कृष्णपाल सिंह रात को 8 बजे समर बंद करने निकला था, लेकिन 14 जुलाई को सुबह वादी को पुलिस द्वारा सूचना दी गयी कि वादी का भाई गोपऊ राजवाह की धनौली माइनर पर मृत पाया गया है व उसके साथ नेत्रपालसिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी ग्राम अरदाया थाना अछनेरा भी मृत पाया गया है. किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के भाई व नेत्रपाल की निर्मम हत्या की गयी है. इस सम्बन्ध में थाना किरावली पर मु0अ0सं0 203/2025 धारा 103 (1) बीएनएस पंजीकृत किया गया.

डबल मर्डर के खुलासे के लिए जुटी पुलिस
डबल मर्डर की घटना का सफल अनावरण एवं घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना किरावली पर 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में आज मंगलवार को गठित पुलिस टीमों द्वारा चैकिग/गश्त के दौरान मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 03 अभियुक्तो को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर पुरामना बम्बे की पुलिया थाना क्षेत्र किरावली से गिरफ्तार किया गया व उनके 01 बाल अपचारी साथी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया. पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन टूटे हुए (दोनों मृतकों के), 01 पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस 32 बोर, 02 लोहे की रॉड बरामद हुई. बरामद अवैध असलाह के सम्बन्ध में मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई.

जमीन विवाद में सगे भाई ने ही किया मर्डर
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो बताया कि उक्त घटना अभियुक्त/मुकदमा वादी अजयपाल (मृतक कृष्णपाल का भाई) द्वारा षडयन्त्र रचकर अपने नाबालिग बेटे के साथ धर्मेन्द्र व मनीष को रूपयों का लालच देकर हत्या करायी. यह घटना पैतृक सम्पत्ति के बँटवारे को लेकर हुई. मुकदमा वादी/अभियुक्त अजयपाल व मृतक कृष्णपाल का अपनी पैतृक जमीन के बँटवारे को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था, इस सम्बन्ध में गांव में पंचायत होकर फैसला हो गया था परन्तु अजयपाल इससे संतुष्ट नहीं था. इस कारण उसने अपने भाई कृष्णपाल व कृष्णपाल के मित्र नेत्रपाल की हत्या करा दी.

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-

  1. धर्मेन्द्र उर्फ धनीश पुत्र आशाराम निवासी अरदाया थाना किरावली, आगरा ।
  2. मनीष पुत्र आशाराम निवासी अरदाया थाना किरावली, आगरा।
  3. अजयपाल पुत्र लालाराम निवासी अरदाया थाना किरावली, आगरा।
  4. 01 बाल अपचारी (पुलिस अभिरक्षा में) ।

बरामदगी का विवरणः-

  • 02 मोबाइल फोन टूटे हुए (दोनों मृतकों के)
  • 01 पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस 32 बोर (अभियुक्त मनीष से बरामद) ।
  • 02 लोहे की रॉड ( 01 रॉड बाल अपचारी से व 01 रॉड धर्मेन्द्र से बरामद) ।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!