आगरालीक्स ….आगरा में दुकानदार और कस्टमर के बीच चश्मे को लेकर विवाद, कस्टमर का अंगूठा दांत से चबा दिया, अंगूठे का कुछ हिस्सा अलग हुआ, मुकदमा।

आगरा की पीएनटी कॉलोनी, आगरा कैंट निवासी यिूष अग्रवाल पत्नी सविता के साथ 14 अक्टूबर को पुरानी ईदगाह कॉलोनी स्थित पैंगोरिया चश्मे की दुकान पर गए थे। यहां उन्होंने चश्मे का नंबर चेक किया, लेकिन चश्मा नहीं बनवाया। वे चलने लगे तो दुकानदार ने चश्मे का नंबर चेक कराने के 100 रुपये मांग, आरोप है कि दुकानदार ने बेतुके अंदाज में 100 रुपये चश्मे का नंबर केवल चेक कराने के मांगे। इसका उन्होंने विरोध किया।
अंगूठा चबाया, सीसीटीवी में हुआ कैद
आरोप है कि दुकानदार ने हाथापाई कर दी, उनकी पत्नी ने बीचबचाव किया तो उनके साथ भी धक्कामुक्की कर दी। दुकानदार के साथी आ गए, इसमें से एक ने पियूष का अंगूठा दांतों से चबा दिया, अंगूठे का कुछ हिस्सा अलग हो गया। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया, सीसीटीवी से घटना की तस्दीक हुई है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने दुकानदार सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।