आगरालीक्स…आगरा में अंडर 15 जिला शतरंज चैम्पियनशिप में श्रेयस सिंह और सानवी शर्मा बने चैम्पियन
आगरा जिला शतरंज खेल संघ द्वारा आयोजित अंडर 15 जिला शतरंज चैंपियनशिप के फाइनल राउंड के मुकाबले ब्रेन ट्री स्कूल, मुरली विहार, आगरा में खेले गए। ओपन वर्ग में अधिकतम 5 अंकों में से 5 अंक बनाकर श्रेयस सिंह प्रथम स्थान पर श्लोक जैन 4 अंक बनाकर द्वितीय स्थान पर, 4 अंक बनाकर पार्थ गुप्ता तीसरे एवं 3.5 अंक बनाकर मन अग्रवाल चौथे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अधिकतम तीन अंकों में से 2.5, 2.5 अंक प्राप्त कर सानवी शर्मा प्रथम स्थान पर एवं अक्षिता मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहीं। 2 अंक प्राप्त कर स्नेग्धा जैन तृतीय एवं 2 अंक प्राप्त कर रिद्धि शर्मा चतुर्थ स्थान पर रहीं।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि ब्रेन ट्री स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती उर्वशी कुमारी, आगरा जिला शतरंज खेल संघ के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ0 मनीष कुमार ने प्रथम चार-चार स्थानों पर आने वाले विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी द्वारा सम्मानित किया। टूर्नामेंट के मुख्य निर्णायक रहे राणा प्रताप सिंह, टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ0 मनीष कुमार ने बताया कि पहले चार-चार स्थानों पर आने वाले खिलाड़ी उत्तर प्रदेश राज्य अंडर 15 चैस चैंपियनशिप में आगरा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।