आगरालीक्स…आगरा में डॉक्टरों ने मेडिकल से जुड़े अपने खट्टे—मीठे किस्से किए शेयर. डॉक्टर्स डे को लेकर हुआ आयोजन…
आगरा के होटली फेरीफील्ड बाय मैरिएट में डॉक्टर डे के उपलक्ष्य में आईएपी लिटररी ग्रुप की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नेशनल डॉक्टर्स डे 1 जुलाई को डॉ बी सी रॉय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ स्वाति द्विवेदी एवं डॉ मुकेश भारद्वाज ने तैयार की. कार्यक्रम रोज़मर्रा की प्रैक्टिस में व्यस्त रहने वाले सभी उपस्थित चिकित्सकों ने मेडिकल से जुड़े हुए अपने खट्टे मीठे क़िस्से साझा किए.
कार्यक्रम में डॉ राकेश भाटिया, डॉ.आर एन द्विवेदी, डॉ सलिल भारद्वाज, डॉ जे एन टंडन, डॉ अरुण जैन, डॉ प्रदीप चावला, डॉ सुमित तनेज़ा, डॉ आरएम अग्रवाल, डॉ संदीप मिनोचा, डॉ मनीष सिंह, डॉ अतुल बंसल, डॉ क्षितिज आदि की उपस्थिति रही.