आगरालीक्स…आगरा की श्री बांके बिहारी सत्संग समिति ने किया सुंदरकांड पाठ. नवरात्रों के लिए भी की चर्चा
श्री बांके बिहारी सत्संग समिति (रजि.) के संस्थापक बृजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने समिति द्वारा किए जाने वाले मासिक सत्संग में सुंदरकांड का पाठ सम्पन्न कराया। आयोजन कमला नगर स्थित समिति सदस्य राजेन्द्र कुमार गुप्ता के निज निवास पर किया गया। वहीं, सत्संग के बाद मौजूद सभी सदस्यों ने यह प्रस्ताव रखा कि आगामी रविवार दिनांक 6 अक्टूबर 2024 को हर वर्ष की भांति नवरात्रों में भंडारे का अयोजन किया जाए।
संरक्षक रूपकिशोर बसंल, कुसुम बसंल, नीरज अग्रवाल, डॉ. रामानुज भारद्वाज, दीपेश अग्रवाल, प्रदीप मित्तल, सुमन शर्मा, प्रीती सिंह, मनोज अग्रवाल, विकास बसंल , रमेश चंद वर्मा, रामसनेही अग्रवाल, विशाल, रमाकांत गुप्ता, अंकित अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।