आगरालीक्स…संतान न होने के तनाव में दे दी जान. 12 साल से सूनी थी गोद. फंदे पर झूल गई विवाहिता
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में आज एक विवाहिता का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला. विवाहिता संतान न होने के कारण अवसाद में थी. शादी के 12 साल होने के बाद भी उसकी गोद सूनी थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
ये है मामला
घटना थाना पचोखरा के गांव हिम्मतपुर की है. यहां रहने वाली 32 वर्षीय योगेश कुमारी की शादी 2012 में हुई थी. लेकिन शादी के बाद भी उसके कोई संतान नहीं थी. इसके चलते वह अवसाद में थी और बीमार रहने लगी. आज सुबह उसका पति खजान सिंह काम करने खेत पर चला गया. 11 बजे जब खजान सिंह घर पहुंचा तो उसने योगेश कुमारी का शव कमरे के अंदर छत पर लगे पंखे के कुंदे से लटका देखा. यह देखकर उसकी चीख निकल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.