Saturday , 22 February 2025
Home आगरा Agra News: Shrimad Bhagwat Katha for Pitra till 15-21 September in Agras…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Shrimad Bhagwat Katha for Pitra till 15-21 September in Agras…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पितरों के लिए होने जा रही है श्रीमद्भागवत कथा. 15 से 21 सितंबर तक चलेगी कथा. बाद में पितरों के लिए गंगाजी जाकर किया जाएगा तर्पण…

पितरों के लिए श्रीमद्भागवत कथा 15-21 सितम्बर तक
पित्र पक्ष में पिरतों के लिए श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 15-21 सितम्बर तक बृज भूमि धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा सेक्टर सात के पार्क में किया जा रहा है। कथा वाचक श्रद्धेयराकेश जी होंगे। श्रद्धालु अपने पितरों की तस्वीर रखकर पित्र पक्ष में भागवत कथा सुनेंगे। कथा के उपरान्त पितरों के पुष्पों को गंगा जी में तर्पण के लिए ले जाया जाएगा।

यह जानकारी आज कथा स्थल पर भूमि पूजन व पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धेय राकेश जी व ट्रस्ट के महामंत्री एड. सुरेश कंसल ने दी। साथ ही शहरवासियों को कलश यात्रा व कथा के लिए आमंत्रित किया। बताया कि 14 सितम्बर को बैंड बाजों संग धूमधाम से कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे से व्यास पीठ पर बैठे श्रद्धेय राकेश जी के मुखारबिन्द से सुनाई जाएगी। मुख्य यजमान रविन्द्र सिंह व कमलेश द्वारा विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण पाराशर, सुमित जिंदल, बॉबी अग्रवाल, नेत्रपाल यादव, कपिल अग्रवाल, अमन सिंघल, विनोद अग्रवाल, गीता सिंघल, कमलेश ऊषा, महेन्द्र सिंह, नानक चंद शर्मा ध्याम सिंह, तारा, नेहा आदि उपस्थित थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 22 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

आगरा

Agra News: Theft of pipes installed in RBS metro station. Case registered against unknown thieves…#agranews

आगरालीक्स…आरबीएस मेट्रो स्टेशन में लगने वाले पाइप चोरी. अज्ञात चोरों के खिलाफ...

टॉप न्यूज़

Agra News: The Agra Taj Car and Bike Rally tomorrow in Agra, there will be a race between 75 bikes and 50 cars

आगरालीक्स…आगरा में रफ्तार का महाकुंभ कल, 75 बाइक और 50 कारों के...

आगरा

Agra News: IP base cameras will be installed in Agra’s industrial institutions to monitor pollution control….#agranews

आगरालीक्स…आगरा की फैक्ट्रीज, कारखानों सहित औद्योगिक संस्थानों में आईपी बेस कैमरे से...

error: Content is protected !!