आगरालीक्स…आगरा में हरियाली तीज पर महिलाओं ने बिखेरी सावन की छटा. शुभकामना परिवार ने धूमधाम से मनाई तीज
शुभकामना परिवार (भक्तामर मंडल), शालीमार जैन मंदिर कमला नगर की ओर से हरियाली तीज उत्सव का आयोजन अनुपम हाइट्स, मुगल रोड स्थित श्रीमती अनीता जैन के आवास पर हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से 9 बार णमोकार मंत्र के जाप एवं भक्तामर स्तोत्र के पाठ से हुआ। इसके बाद महिलाओं ने तंबोला, सावन के गीत, ढोलक एवं मंजीरों की धुन पर नृत्य सहित विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रंग-बिरंगी चुनरी, साड़ी और लहरिया परिधानों में सजी महिलाओं ने कार्यक्रम में सावन की पारंपरिक छटा बिखेरी। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने आपसी प्रेम, सौहार्द, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर कविता, बबीता, अनीता, वर्षा, पूनम, रुचि, मंजू, रानी, कमला, दीप्ति, इंद्रा, रश्मि सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, संगीत और सावन की मस्ती का माहौल बना रहा। अंत में सभी ने दाल-बाटी के स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।