Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Since 1150 days, Annapurna Seva has been providing full meals to the people in Agra for Rs 10. Know how you too can contribute to it…#agranews
आगरा

Agra News: Since 1150 days, Annapurna Seva has been providing full meals to the people in Agra for Rs 10. Know how you too can contribute to it…#agranews

223

आगरालीक्स…आगरा में 1150 दिन से अन्नपूर्णा सेवा लोगों को 10रुपये में भरपेट भोजन दे रही है. जानें उद्देश्य और कैसे आप भी इसमें कर सकते हैं सहयोग

आगरा के सदर स्थित मधुनगर अगर आप जाएंगे तो यहां एक स्थान पर आपको कई सारे लोग खाना खाते हुए दिखाई देंगे. मात्र 10 रुपये में यहां लोग भरपेट भोजन पा रहे हैं. यह काम कर रही है प्रारंभ वेलफेयर सोसाइटी की अन्नपूर्णा सेवा. अन्नदान पृथ्वी पर सभी दानों में सर्वोच्च और अतुलनीय है. सभी जीवन शक्तियाँ भोजन से आती हैं और भोजन से जीवित रहती हैं. इसलिए अन्नदान कुछ और नहीं बल्कि जीवित प्राणियों को प्राण देना है. आगरा की प्रारंभ वेलफेयर सोसाइटी की अन्नपूर्णा सेवा पिछले 1150 दिन से चल रही है. वे लोग जो अच्छा भोजन करने में असमर्थ है मात्र ₹10 में भरपेट पोषणयुक्त भोजन करते हैं.

आप भी इस सेवा में सहयोग कर सकते है
यह सेवा निरंतर मधु नगर स्पॉट पर जारी है. जहाँ आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पौष्टिक एवम भरपेट भोजन मात्र ₹10/- में उपलब्ध कराया जाता है. संस्था के सदस्यों का कहना है कि हमारे द्वारा ₹10/- शुल्क लेने का उद्देश्य यह है कि भोजन लेने वाले का आत्मसम्मान भी बना रहे और भोजन की बर्बादी को भी रोका जा सके. जो व्यक्ति शुल्क अदा कर सकता है वह ₹10/- अदा कर इस सेवा का लाभ उठाता है एवं मानसिक रोगी व शारीरिक रूप से विकलांग लोगों के लिए यह सेवा बिल्कुल निःशुल्क रहती है.

इस भोजन की थाली में रोटी, सब्जी, दाल, अचार, सलाद, मिष्ठान, चावल इत्यादि अलग-अलग दिन के हिसाब से अलग-अलग रहते हैं. संस्था के सदस्यों का कहना है कि अब कई लोग अपने खास दिन जैसे जन्मदिन, एनिवर्सिरी को इसमें सेवा देकर अपना सहयोग भी कर रहे हैं. ऐसे में कोई भी इस सेवा में सहयोग करना चाहता है तो वह अपनी श्रद्धा अनुसार सहयोग कर देता है जिस कारण इस सेवा की निरंतरता बनी रहती है. यदि आप भी अपने दिनविशेष को दूसरों के लिए बेहतर बनाना चाहते हैं तो आप हमारे हेल्पलाइन नंबर 9690 350 350 पर संपर्क कर सकते हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

आगरा

Agra Weather: Clouds, light drizzle, and then rain changed the weather in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बादल, बूंदाबांदी और फिर बारिश ने बदला मौसम…अभी तीन दिन...

error: Content is protected !!