मथुरालीक्स…वृंदावन में आए बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम. राधरमण जी और बांकेबिहारी जी के किए दर्शन
बालीवुड सिंगर सोनू निगम शनिवार को धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे. यहां उनहोंने भगवान राधा रमण और बांकेबिहारी जी के दर्शन किए. सोनू निगम सबसे पहले वृंदावन के राधारमण मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने पुंडरीक गोस्वामी के चल रहे अमृत सेवा उत्सव में सहभागिता की ओर भगवान राधा रमण लाल के दर्शन किए.इसके बाद सोनू निगम बांकेबिहारी जी के दर्शन के लिए पहुंचे. यहां उनहोंने फूल बंगला में विराजमान ठाकुर जी के दर्शन किए. सोनू निगम को मंदिर के सेवायत मोहित गोस्वामी और पदम गोस्वामी ने पूजा अर्चना कराई. इसके बाद उनको भगवान का प्रसादी अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किया. वृंदावन में सोनू निगम को देख उनके फैंस जुट गए जिस पर सोनू निगम ने उन सभी को राधे—राधे कहा और वहां से चले गए.