आगरालीक्स…आगरा में एक बड़े अस्पताल के निदेशक को धमकी देने के आरोप, पुलिस जांच में जुटी
आगरा के शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस के निदेशक डॉ. श्वेतांक प्रकाश को बिल का भुगतान न करने और देख लेने की धमकी दी गई है. डॉ. श्वेतांक प्रकाश की ओर से इसको लेकर थाना सिकंदरा में तहरीर दी गई है और कार्रवाई की मांग की है.हेल्थ इंस्योरेंश कंपनी ने किया क्लेमम रिजेक्ट
शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस के निदेशक डॉ. श्वेतांक प्रकाश के अनुसार 8 जुलाई को सिकंदरा क्षेत्र के दिलीप पुत्र राजू गौतम को इलाज के लिए शांतिवेद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मरीज़ का Niva Bupa का Health Insurance था. मरीज़ का Pre- Approval आ गया था. डिस्चार्ज के समय कम्पनी द्वारा मरीज का Claim Reject कर दिया गया, जिसके बाद मरीज के तीमारदारों ने पैसे देने से मना कर दिया.
अस्पताल का बिल देने से किया मना
अस्पताल का कुल बिल 80437 /- रूपये था. बाद में परिवार के निवेदन के साथ-साथ थाना अध्यक्ष सिंकदरा नीरज शर्मा के कहने पर अस्पताल का बिल मात्र 50000/- कर दिया गया. जिसमें 20000/- रूपये कैश व शेष 30000/- रूपये का पोस्ट डेटेड चैक देने के लिए कहा, जिसका समय 6 माह दिया गया. डॉक्टर के अनुसार 12 जुलाई को लगभग शाम 6:30 एक व्यक्ति जिसका नाम ललित गौतम आया, इसने खुद को एक राजनीतिक दल का नेता बताया और डॉ. श्वेतांक प्रकाश के साथ अभद्रता करने लगा.