आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी में निकला सीता जी का डोला. मां गौरी की पूजा करने के बाद सखियों सहित सीताजी ने किया जनकपुरी का भ्रमण. फोटो देखकर मन हो जाएगा खुश
आगरा की ऐतिहासिक जनकपुरी महोत्सव में आज सीता जी का डोला निकला. मन में वर के रूप में भगवान श्रीराम को पा चुकी सीता जी ने आज सखियों के साथ जनकपुरी का भ्रमण किया. जनकपुरी का भ्रमण करते हुए सीताजी का डोला गोविंद नगर स्थित भूतनाथ की बगीची पहुंचा, जहां देवी सता ने अपनी सखियों केसाथ 51 थाल सजाकर मां गौरी की आरती व पूजन किया. सीताजी को देखने के लिए क्षेत्रवासी पलक बिछाए बैठे रहे. जिस मार्ग से सीताजी का डोला निकला उस मार्ग पर फूलों की वर्षा की गई और उनका स्वागत किया गया.

इससे पहले मां गौरी की पूजा पर आचार्य रहाुल रावत के नेतृत्व में आदि वैदिक शंकर विद्यापीठ के 11 बटुक ब्राहृमणों ने विधि विधान से वेद मंत्रों के सााि मां गौरी का पूजन कराया. सीता जी ने हल्दी, रोली व मेहंदी के साथ धूप दीप वेद पाठ कर मां गौरी को प्रसन्न किया. इसके बाद 51 थाल सजाकर मां की आरती की गई.



