आगरालीक्स ….Agra News: आगरा के गेस्ट हाउस में घंटे के हिसाब से दिए जाते थे कमरे, छापा, सेक्स रैकेट में गेस्ट हाउस संचालक, दलाल सहित छह अरेस्ट, किशोरी को कराया रेस्क्यू। ( Agra News: Six arrested from guest house in Agra#Agra )
आगरा के ताजव्यू तिराहे के पास श्यामजी पेइंग गेस्ट हाउस है। गुलाब नगर बसई खुर्द के रहने वाले जगदीश बाबू, उनके बेटे मनोज और विनोद संचालक हैं। एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद के अनुसार, प्रयागराज के एनजीओ फ्रीडम फर्म की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को दबिश दी, पुलिस के पहुंचते ही रिसेप्शन पर मौजूद जगदीश बाबू और उनके बेटों से हल्ला मचाना शुरू कर दिया कि छापा पड़ा है। पुलिस ने चारों तरफ से गेस्ट हाउस को घेर लिया जिससे कोई भाग ना सके।
कमरे से पकड़े तीन दलाल, कानपुर की किशोरी कराई मुक्त
पुलिस ने कमरों की तलाशी ली, पुलिस को एक कमरे में कानपुर की रहने वाली किशोरी मिली उसे मुक्त कराया। उसके साथ कमरे में फिरोजाबाद का रहने वाला अनवर था, पूछताछ में उसने बताया कि वह दलाल है और ग्राहकों को लेकर आता है। जबकि दूसरे कमरे से पुलिस ने लॉयर्स कॉलानी निवासी अतुल और पंकज को पकड़ा है, ये दोनों भी दलाल हैं।
नौकरी लगवाने के बहाने लेकर आया था सुमित
किशोरी ने पूछताछ में बताया कि उसकी सुमित नाम के युवक से दोस्ती थी, सुमित नौकरी लगवाने के बहाने उसे आगरा लेकर आया उसके साथ तान्या और अर्जुन भी थे। किशोरी को गेस्ट हाउस में रखा और देह व्यापार कराने लगे। पुलिस जांच में जुटी हुई है।