आगरालीक्स…थाने में आया ऐसा ‘शख्स’. देखकर पुलिसकर्मियों के उड़ गए होश. थाने से बाहर निकलकर भाग निकले…
आगरा मंडल के टूंडला थाने में एक समय हड़कंप मच गया. एक ऐसा शख्स थाने में आ गया जिसे देखकर पुलिसकर्मियों के हाथ—पैर फूल गए और होश उड़ गए. सभी पुलिसकर्मी तुरंत ही थाने से बाहर निकलकर भाग निकले.
दरअसल यह शख्स कोई और नहीं बल्कि सांप है. टूंडला कोतवाली में एक सांप दोपहर करीब एक बजे थाने में आ गया और मालखाने मे जाकर घुस गया. उसे देखते ही पुलिसकर्मी बाहर भाग खड़े हुए. काफी देर तक जब सांप को नहीं निकल पाए तब सपेरे को बुलाया गया. करीब एक घंटे तक सपेरे ने मालखाने में घुसे सांप को पकड़ा. तब कहीं जाकर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली. थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि सांप को पकड़वाकर जंगल में छुड़वा दिया गया है.