आगरालीक्स …Agra News: आगरा के एसएन के दोनों एमबीबीएस छात्रों की मौत पर नम आंखों से विदाई, दोनों के जन्म में कुछ घंटे का था अंतर, दोस्ती की मिशाल। ( Agra News: SNMC, Agra Two MBBS Student death, Cause of Accident unknown#Agra)
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस बैच 2022 के विमल वाटिका, कर्मयोगी एन्क्लेव, कमला नगर के रहने वाले जनरेटर पाटर्स कारोबारी राजेश अग्रवाल के बेटे सिद्ध अग्रवाल और आवास विकास कॉलोनी निवासी हरदोई के तनिष्क गुप्ता की रविवार को खंदारी फ्लाईओवर जहां खत्म होता है और आईएसबीटी फ्लाईओवर जहां शुरू होता है उसी जगह खंदारी से आईएसबीटी की तरफ जाने वाले सर्विस रोड से आईएसबीटी फ्लाईओवर की तरफ जाते समय हादसा हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले, घटनास्थल पर डिवाइडर का एक कोना टूटा हुआ है, दोनों छात्रों के डिवाइडर पर गिरने के निशान भी हैं लेकिन बाइक कैसे डिवाइडर से टकराई यह पता नहीं चल सका है। हादसा शाम 5.50 बजे हुआ और ई रिक्शा चालक ने 6.05 पर पुलिस को फोन किया, पीआरवी की टीम 6.10 बजे पहुंच गई लेकिन वहां कोई नहीं था। तब तक दोनों छात्रों को लेकर साथी छात्र निजी अस्पताल पहुंच चुके थे पुलिस वहां पहुंची वहां भीड़ लगी हुई थी वहां से एसएन रेफर कर दिया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को म्रत घोषित कर दिया।
सिर नहीं फेफड़े और पेट में लगी चोट
वहीं, पोस्मार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि दोनों की मौत सिर में चोट लगने से नहीं हुई है। सीने में चोट लगने से फेंफड़े फट गए और पसलियां टूट गईं, थोड़ी और पैरों में भी चोट है। सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
दोनों के जन्मदिन में कुछ घंटे का अंतर
सिद्ध अग्रवाल का जन्म 15 जुलाई 2003 और तनिष्क गुप्ता का जन्म 14 जुलाई 2003 को हुआ था, दोनों के जन्म में कुछ ही घंटे का अंतर है, एसएन में ये दोस्ती की मिशाल थे और अंतिम सांस भी एक साथ ली।