आगरालीक्स…Agra News : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के वार्ड ब्वाय की मौत, वार्ड ब्वाय का मौत के जिम्मेदार बताते हुए वीडियो वायरल। ( Agra News : SNMC, Agra ward boy found dead, Video Viral)
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में यमुना ब्रज, मोती घाट का रहने वाला अजीत सिंह वार्ड ब्वाय है। मंगलवार सुबह वार्ड ब्वाय का घर पर फंदे पर लटका शव मिला है। इसके साथ ही एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
पत्नी से विवाद के बाद की सुसाइड
वीडियो में वार्ड ब्वाय अजीत अपनी पत्नी, सास और साले को दोषी ठहरा रहा है, इसमें वह कह रहा है कि मेरी मौत के बाद मेरी पत्नी को कुछ भी न दिया जाए। अजीत का अपनी पत्नी से छह महीने से विवाद चल रहा था और पत्नी छह महीने से अपने मायके में थी, पुलिस जांच में जुटी है।