आगरालीक्स..उपलब्धि, एसएनएमसी के शोधार्थी डॉ. गार्गी शर्मा को ओरल अवार्ड पेपर में मिला प्रथम पुरस्कार. NEURO IDCON 2026 सम्मेलन में किया समानित. डॉ. निधि लाठर को भी मिला पुरुस्कार
आगरा में हाल ही में हुए NEURO IDCON 2026 सम्मेलन में देशभर से आए चिकित्सकों एवं शोधार्थियों ने भाग लिया। सम्मेलन में ओरल अवार्ड पेपर प्रस्तुति हेतु कुल 9 प्रतिभागियों तथा पोस्टर प्रस्तुति हेतु 40 प्रतिभागियों ने अपने शोध प्रस्तुत किए। इसमें एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा की जूनियर रेज़िडेंट (JR3) डॉ. गार्गी शर्मा को ओरल अवार्ड पेपर प्रस्तुति में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। उनका शोध विषय था – “COMPARATIVE ANALYSIS OF DIAGNOSTIC EFFICACY OF LOOP MEDIATED ISOTHERMAL AMPLIFICATION (LAMP) AND CBNAAT IN CHILDREN WITH SUSPECTED TUBERCULOUS MENINGITIS.” इस शोध में संदिग्ध ट्यूबरकुलस मेनिन्जाइटिस से ग्रसित बच्चों में LAMP तथा CBNAAT जांच की नैदानिक क्षमता का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया, जो बाल क्षय रोग के शीघ्र एवं सटीक निदान में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। इस शोध कार्य का मार्गदर्शन शिशु रोग विभाग के प्रोफेसर पीडियाट्रिक्स विभाग डॉ. राजेश्वर दयाल द्वारा किया गया।वहीं जूनियर रेज़िडेंट (JR3) डॉ. निधि लाठर को उनके शोध विषय – “THE CHANGING LANDSCAPE OF ACUTE GASTROENTERITIS IN CHILDREN UNDER FIVE: BACTERIAL DOMINANCE AND MIXED INFECTIONS IN THE POST ROTAVIRUS VACCINATION ERA.” के लिए तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस शोध कार्य का मार्गदर्शन प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष पीडियाट्रिक्स विभाग डॉ. पंकज कुमार द्वारा किया गया। एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने दोनों शोधार्थियों एवं उनके मार्गदर्शकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं शोध के प्रति समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।