आगरालीक्स…आगरा में आए दिन पिता की इस हरकत से नाराज था बेटा. गुस्से में कर दी पिता की हत्या, यमुना में फेंकी लाश…बेटा अरेस्ट
आगरा में पिता की हत्या कर यमुना में शव फेंकने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने अरेस्ट किया है. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मृतक पिता कई सालों से अपने परिवार से अलग रह रहा था. गाली गलौज करता था. घटना वाले दिन में उसने यह हरकत की. इससे गुस्से में आकर बेटे ने उसकी हत्या कर दी और बाद में लाश को बोरी में डालकर यमुना में फेंक दिया था.
बेटे ने बताई ये जानकारी
पुलिस पूछताछ में मनीष ने बताया कि उसका पिता भरत सिंह 15 साल से परिवार से अलग रह रहा था. वह गाली गलौज करता था. घटना वाले दिन भी वह गाली गलौज कर रहा था. दोनों की गौशाला के पास खाली प्लॉट में कहासुनी हो गई जो कि बाद में मारपीट में बदल गई. इसी दौरान मनीष ने अपने पिता की छाती पर लात मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मनीष ने सबूत मिटाने के लिए शव को बोरे में भरकर एक्टिवा पर रखकर यमुना में जाकर फेंक दिया. कमला नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मनीष को अरेस्ट कर लिया है.