आगरालीक्स आगरा में पंचायत चुनाव से पहले सपा ने जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष घोषित किए, लंबे समय से सपा, आगरा कार्यकारिणी घोषित नहीं हुई थी। ( Agra News: SP Declare Udal Singh Kushwah Distt & Shabbir Abas Mahanagar President Agra Unit#Agra)
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सपा आगरा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं । सपा आगरा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास को बनाया गया है। इससे पहले वाजिद निसार सपा के महानगर अध्यक्ष थे। शब्बीर अब्बास कांग्रेस पार्टी को छोेड़कर बसपा में गए थे और पिछले साल सपा में शामिल हुए हैं।
जिलाध्यक्ष बनाए ऊदल सिंह कुशवाह
वहीं, जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह बनाए गए हैं, वे सपा से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। सपा में उपाध्यक्ष रहे हैं और उत्तर विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं।