आगरालीक्स…आगरा आए अखिलेश यादव ने कहा—कल बात करेंगे, आज शोक मनाने आया हूं
सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने दो दिवसीय आगरा दौरे पर पहुंच गए हैं. शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे वो आगरा पहुंचे. सबसे पहले वो सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर पहुंचें और उनके धेवते की मौत पर शोक जताया. अखिलेश यादव ने कहा कि आज सांसद रामजीलाल सुमन के यहां दुख की घड़ी में परिवार से मलने आया हूं. उनके युवा और होनहार धेवते की मौत ने झकझोर दिया है. यहां वे करीब 45 मिनट तक रहे. इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया से ज्यादा बात नहीं की.मीडिया से कहा—कल मुलाकात होगी
सपा सांसद के आवास से निकलने के बाद मीडिया को देखते ही उन्होंने कहा कि मेरी और आपकी मुलाकात कल होगी. आज शोक मनाने आया हूं. इसके बाद वह हाथ जोड़कर चले गए. यहां से वो डॉ. आलोक पारीक के यहां पहुंचे और उनके परिवा से मुलाकात की. इसके बाद सपा अध्यक्ष पार्टी नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विनय अग्रवाल के यहां भी पहुंचे.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव 14 जून रविवार को होटल मुगल शेरेटन में विजन इंडिया कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस दौरान वो आगरा के उद्यमियों और युवाओं से संवाद करेंगे. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की नजर हमेशा से आगरा की सीटों पर रही है. मगर पिछले दो चुनावों में सपा को आगरा से जीत नहीं मिल सकी है. आगरा की सभी नौ विधानसभा सीटें और दो लोकसभा सीटों के लिए सपा ने अपना पूरा दम दिखाया है. सपा सरकार के दौरान आगरा में ताजगंज प्रोजेक्ट सहित कई कार्य भी कराए गए मगर ये विकास कार्य जीत में नहीं बदल सके हैं. ऐसे में 2027 के चुनाव में फिर से सपा आगरा की सभी नौ विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पूरे जोर से लग गई है. ऐसे प्रत्याशियों को टिकट दी जाएगी जो पार्टी को जीत दिला सकें.